मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आउटसोर्सिंग कर्मियों का लंबित मानदेय शीघ्र निर्गत नहीं हुआ तो होगा आंदोलन–हरिशंकर

November 24, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली मंडल बरेली के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पिछले पांच माह से लंबित मानदेय को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सुभाष नगर स्थित गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, बरेली में जिला अध्यक्ष हरिशंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पांच माह का मानदेय लंबित होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही कर्मचारियों का लंबित मानदेय निर्गत नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव शैलेश कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों की एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा लंबित मानदेय निर्गत ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है । वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कामरान आरिफ तथा जिला मंत्री सूरज प्रकाश ने भी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।बैठक में सर्वसम्मति से नरेश बाबू को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष तिलकराम, योगेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार यादव, इरफान,सगीर सहित अनेक आउटसोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए संगठन के संघर्ष में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights