बदायूं। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से संचालित खोया-पाया एवं समाज सेवा शिविर में स्काउट की टीम ने सराहनीय सेवा कार्य करते हुए मेले में बिछड़े तीन बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। बच्चों के परिजनों से मिलते ही शिविर में मौजूद स्काउट पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने राहत की सांस ली।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर संपूर्ण स्काउट शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्काउट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट की सेवा भावना और देशभक्ति अतुलनीय है। स्काउट के बच्चे निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं।इससे पूर्व भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने स्काउट के टेंटों का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्काउट का पहला धर्म निस्वार्थ सेवा है। देश पर जब भी विपत्ति आई है, स्काउट ने हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। 24 घंटे समाज की सेवा करना भी देशभक्ति से कम नहीं है।भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला और जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने देर रात टीम के साथ स्काउट शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्काउट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारते और जरूरतमंदों की मदद करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं।जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में बिछड़े तीन बच्चों को स्काउट की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से मिलाया। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता और नंदराम शाक्य ने स्काउट स्वयंसेवकों को गंगा तट, मुख्य मार्ग, मेले के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र, मुख्य द्वार और प्रमुख चौराहों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। स्काउट की टीमें लगातार मेले में सेवा कार्यों के साथ खोया-पाया अभियान में जुटी हैं।इस मौके पर अनार सिंह, सुरेश बाबू शाक्य, माधव सिंह, अशोक शाक्य, वीर सिंह, राजीव कुमार, अनार सिंह राजपूत, संतवीर, अंकित कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।
स्काउट ने मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में बिछड़े तीन बच्चों को परिजनों से मिलाया

8.5K views

























































































