मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कार्तिक गंगा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

November 24, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
गंगा स्नान के अवसर पर घाटों और मेला क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। जगह-जगह प्रसाद, पूजन सामग्री और खानपान की दुकानें सजी हुई थीं। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें और झूले आकर्षण का केंद्र बने रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में स्नान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र से लेकर गंगा घाटों तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ की निगरानी करते रहे और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से घाटों तक पहुंचाने में जुटे रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान और मेले का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा। रोड पर जाम नहीं लगे इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस , सिविल डिफेंस के लोग लगाए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights