बदायूं। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, जोगीपुरा की ओर से निकाले गए विशाल नगर कीर्तन का शास्त्री चौक पर भक्ति जागरण समाज सेवा समिति एवं शहर के तमाम समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान शास्त्री चौक पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल रहा। नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब जी और पंच प्यारों का श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवि शरण सिंह चौहान, उमाशंकर राही एवं SKS24 news के संचालक शरद शंखधार ने की। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में IMA अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, विश्व हिंदू समाज के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी तथा धीरज पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे। भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. आशु नारंग, संस्थापक संजय अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष अशोक गौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिथियों और मुख्य अतिथियों को शॉल तथा गुरु दरबार का सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। समिति की ओर से विभिन्न संस्थाओं के प्रधान एवं सचिवों को भी सरोपा भेंट किए गए। समिति की महिला कमेटी ने पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, महिला मोर्चा की महामंत्री ममता वर्मा, भाजपा नेत्री अमिता उपाध्याय तथा HSD स्कूल की संस्थापिका सुषमा कथूरिया को बीबी गुरमीत कौर एवं तरुणा अरोड़ा ने सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। नगर कीर्तन के समापन अवसर पर पंच प्यारों ने कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रवि शरण सिंह चौहान, SKS24 के संचालक शरद शंखधार और IMA अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह को सिख समाज के प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पंच प्यारों एवं गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित अरोड़ा, मनोज मिश्रा, अमित सक्सेना, सुनीत सक्सेना, मनोज साहू, सुमित पटेल, कपिल कालड़ा, विक्रम सक्सेना, ईशान अरोड़ा, जितेंद्र गुप्ता, ऋषि सक्सेना एवं राजीव सक्सेना ने किया। पूरे स्वागत समारोह का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सरदार भगत सिंह ने किया। अंत में समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों, सिख समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयघोष के साथ हुआ।
शास्त्री चौक पर भक्ति जागरण समाज सेवा समिति ने किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

6.1K views

























































































