मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीलॉट पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह-2026 का भव्य समापन, होप हाउस ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जीलॉट पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह-2026 का रविवार को हर्षोल्लास और उमंग के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर खेल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। समापन समारोह में विद्यालय के संस्थापक महेंद्र सिंह के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संस्थापक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। जिलाट पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल समारोह का विशेष आकर्षण अभिभावकों की खेल प्रतियोगिताएं रहीं। इनमें अभिभावकों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे अभिभावकों को विशेष उपहार एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। समारोह का सबसे रोमांचक क्षण ओवरऑल जी़ल चैंपियनशिप ट्रॉफी की घोषणा का रहा। तीन दिनों की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर होप हाउस ने ओवरऑल जी़ल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि यूनिटी हाउस उपविजेता रहा। ट्रॉफी की घोषणा होते ही विजेता हाउस के विद्यार्थियों और सदस्यों में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति लता ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना और पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरना अपने आप में एक जीत है। केवल प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त करना ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि खेल भावना, अनुशासन, सहभागिता और निरंतर प्रयास भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिलाट पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व देता है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और गर्व एवं हर्ष के साथ जिलाट पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह-2026 के सफल समापन की आधिकारिक घोषणा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights