मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरकार में मैथिल ब्राह्मण समाज की भागीदारी जरूरी, पांच सीटों पर मिले टिकट: डॉ. संतोष शर्मा

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। संजय कमेटी हॉल में रविवार को अनन्ताय मानव सेवा महासभा बरेली की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैथिल ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. महेश योगी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा और उपाध्यक्ष इंजीनियर यशपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी, डॉ. महेश योगी और सोमपाल शर्मा का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों के समक्ष अपनी सामाजिक और राजनीतिक अपेक्षाएं भी रखीं।
सरकार में समाज की भागीदारी का उठाया मुद्दा
महासभा के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मैथिल ब्राह्मण समाज की सरकार में भागीदारी होना बेहद आवश्यक है। मैथिल ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश में फैला हुआ है और सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके बावजूद राजनीतिक स्तर पर समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को न तो विधानसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट मिले हैं और न ही सरकार एवं संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर उचित भागीदारी दी गई है।
उन्होंने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के सामने समाज की मांग रखते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच सीटों पर मैथिल ब्राह्मण समाज के योग्य और समर्पित लोगों को टिकट दिया जाना चाहिए। इससे समाज को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और समाज के लोगों में भी संगठन के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

समाज की एकजुटता से ही मिलेगा अधिकार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और शिक्षा बेहद जरूरी है। समाज को अपनी ताकत पहचानते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाने और आपसी संबंध मजबूत करने का काम करते हैं।

सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण

विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. महेश योगी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आकर काम करना चाहिए। समाज में शिक्षा, संस्कार और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित रहकर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच पर रखना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम समाज के लोगों को जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने का माध्यम बनते हैं।

अतिथियों का किया गया सम्मान

महासभा के उपाध्यक्ष इंजीनियर यशपाल शर्मा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा। सामाजिक एकता के साथ राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना जरूरी है।
कार्यक्रम में गोविंद शर्मा एडवोकेट, सुमित योगी, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, सुखपाल शर्मा आचार्य, लाल बहादुर शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, गिरीश शर्मा, अचल शर्मा, भूदेव शर्मा, अनूप शर्मा, रामकृष्ण शर्मा प्रधान, शिशुपाल शर्मा प्रधान, राजेंद्र शर्मा, रामअवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights