मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में यातायात जागरूकता शिविर, श्रद्धालुओं को दिया सुरक्षित सफर का संदेश

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं यातायात माह 2026 के तहत आरटीएम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी एरीना के सहयोग से यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यातायात पुलिस के सहयोग से लगाए गए शिविर में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभियान के दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

इस अवसर पर यातायात निरीक्षक रामाकांत और मनोज कुमार यातायात पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी एरीना की ओर से बिक्री महाप्रबंधक शैलेंद्र चेतल और बदायूं शाखा प्रमुख प्रणव अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।

आरटीएम सोसाइटी की निदेशक रिदा खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार को जिंदगीभर का दुख दे सकती है। संस्था का उद्देश्य लोगों में ऐसी जागरूकता पैदा करना है, जिससे यातायात नियम उनकी आदत बनें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अभियान में संस्था के टीम सदस्य मुशीर अली, अजहर उद्दीन, जुगनू, गुड्डा पहलवान और अंश पटेल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था की ओर से यातायात पुलिस और कोरल मोटर्स का सहयोग के लिए आभार जताया गया।

संस्था ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही संदेश दिया कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए आपकी सावधानी ही आपके परिवार की मुस्कान है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights