मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में पूर्व सैनिक की मौत पर भड़का आक्रोश, अंबेडकर पार्क में गरजे पूर्व सैनिक

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रविवार को पूर्व सैनिक उझानी के अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे मंडी निरीक्षक एवं सचल दल प्रभारी सत्येंद्र कुमार गौतम अपनी टीम के साथ अंबेडकर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान UP24AT8308 नंबर के एक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सचल दल की टीम ने पीछा करते हुए ग्राम कूड़ा नरसिंहपुर स्थित शील्ड कोल्ड स्टोरेज के सामने वाहन को रोक लिया। आरोप है कि वाहन चालक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए राममूर्ति हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पूर्व सैनिक होने की जानकारी मिलने पर उनके साथी सैनिकों में रोष व्याप्त हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

पूर्व सैनिकों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक केवल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। उनका कहना है कि इतनी गंभीर घटना और एक व्यक्ति की मौत के बावजूद पुलिस ने अपेक्षित गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। मुकदमे में उचित एवं गंभीर धाराएं लगाए जाने की भी मांग उठाई गई।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनके साथी की जान चली गई है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर पूर्व सैनिक अंबेडकर पार्क में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायोचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights