मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के समर्थन में बरेली से लखनऊ तक पैदल मार्च

November 22, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में 26 नवंबर को प्रस्तावित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए बरेली में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दामोदर पार्क से लखनऊ के लिए पैदल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ता रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर महारैली में शामिल होने की अपील करेंगे।
भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने कहा कि संविधान लागू होने के बावजूद गरीब, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सम्मान के समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। जातिगत भेदभाव, गरीबी और असमानता जैसी समस्याएं आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि महारैली सामाजिक न्याय, अधिकार, राजनीतिक भागीदारी और सम्मान की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहता, बल्कि अपनी एकजुटता के दम पर सत्ता और नीति निर्माण में भागीदारी चाहता है। बरेली से निकला पैदल मार्च चौकी चौराहा, पटेल चौक, बरेली कॉलेज, श्यामगंज, सतपुला मंडी, सैटेलाइट, नकटिया और नरियावल होते हुए लखनऊ की ओर बढ़ेगा।
विकास बाबू के अनुसार, 26 नवंबर को महारैली सुबह 10 बजे आयोजित होगी। इसमें भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। मार्च में सुशील कुमार गौतम, दुर्वेश अली अंसारी, आकाश सागर, शिवम भारती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights