मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

22 नवम्बर को पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा मॉकड्रिल

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद बदायूँ में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आगामी 22 नवम्बर को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में सांय 06 बजे ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा/नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
नगर मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समय से अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सायरन, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक संसाधनों सहित अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights