मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

2027 के चुनाव की तैयारी: बदायूं में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू, मतदाताओं को कराया जाएगा मतदान का अभ्यास

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी गामिनी सिंगला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं ने भी स्वयं ईवीएम का प्रयोग कर मॉकपोल किया और मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनपद की सभी तहसीलों में भी ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदाताओं को बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से वोट डालने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। मतदान के बाद वीवीपैट में कुछ समय के लिए दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने डाले गए वोट का चुनाव चिह्न देख सकते हैं।

नोडल अधिकारी स्वीप गामिनी सिंगला ने आमजन और मतदाताओं से अपील की कि वे ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचकर मॉकपोल करें और मतदान की प्रक्रिया को समझें। उन्होंने बताया कि ये केंद्र विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर स्थापित इन केंद्रों का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं का समाधान करना है।

सभी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी रखने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम सुरेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर नेहा पांचाल, चकबंदी अधिकारी शेषाद्रि त्रिवेदी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक वर्मा, सह प्रभारी स्वीप सरवर अली, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट अविनाश सक्सेना सहित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights