मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, एआई और भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर हुआ मंथनमेला ककोड़ा में 21 से 26 नवंबर तक लगेगा निशुल्क खोया-पाया शिविर,भारत स्काउट गाइड की टीम संभालेगी जिम्मेदारीमिनी कुंभ मेला ककोड़ा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बसा तंबुओं का विशाल शहर2027 के चुनाव की तैयारी: बदायूं में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू, मतदाताओं को कराया जाएगा मतदान का अभ्यासवोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की कार्यशाला आयोजितपदयात्रा की सफलता के लिए महानगर सपा ने कसी कमर, शमीम खाँ सुल्तानी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Uttar Pradesh

पदयात्रा की सफलता के लिए महानगर सपा ने कसी कमर, शमीम खाँ सुल्तानी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित होने वाली पीडीए जनचेतना पदयात्रा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्रों में निकलने वाली पदयात्रा की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीडीए समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पदयात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार और खोखले दावों की पोल जनता के सामने खोली जाएगी तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा ने झूठी – झूठी बाते फैला कर जनता को गुमराह किया है, उस झूठे प्रचार का भंडा फोड़ किया जाएगा।

प्रदेश सचिव मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर पीडीए की एकजुटता को मजबूत किया जाएगा।

संजीव सक्सेना ने कहा कि पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। शहर और कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पीडीए की आवाज को बुलंद करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने में यह पदयात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ इसमें सहभागिता करनी चाहिए।

बैठक का संचालन करते हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर संगठन पूरी तरह तैयार है। सभी जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से यात्रा को व्यापक जनसमर्थन दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर तथ्यों के साथ दिया जाएगा और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी ने एकजुट होकर पदयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, खालिद खाँ, गौरव सक्सेना, राम प्रकाश यादव, समयुन खान, गोविन्द सैनी, राजेश मौर्या, नूतन शर्मा, शिवेंद्र नाथ चौबे, सुरेन्द्र सोनकर, रणवीर जाटव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, अनुज गंगवार, सिम्पल कन्नौजिया, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, पार्षद मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी, पार्षद अब्दुल कय्यूम खाँ मुन्ना, सलीम पटवारी, अलीम सुल्तानी, रईस मियाँ अब्बासी, इक़बाल बिल्डर, पार्षद मो. शाकिर, सचिव हैप्पी यादव, अनुज वाल्मीकि, बाबा मियाँ, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, रेहान अंसारी, डॉ. चाँद, इसराफिल खान, इश्तियाक सकलेनी, अकरम खान, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मो. आसिफ खान, महिला सभा की महानगर महासचिव मनीषा सक्सेना एड., मज़दूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रिहान रज़ा खान, महेन्द्र सिंह, संजय वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं आज महिला सभा की महानगर महासचिव एड. मनीषा सक्सेना के प्रयास से इज्जतनगर निवासी समाजसेवी शीलू त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कराया, उन्हें महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights