मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, एआई और भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर हुआ मंथनमेला ककोड़ा में 21 से 26 नवंबर तक लगेगा निशुल्क खोया-पाया शिविर,भारत स्काउट गाइड की टीम संभालेगी जिम्मेदारीमिनी कुंभ मेला ककोड़ा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बसा तंबुओं का विशाल शहर2027 के चुनाव की तैयारी: बदायूं में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू, मतदाताओं को कराया जाएगा मतदान का अभ्यासवोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की कार्यशाला आयोजितपदयात्रा की सफलता के लिए महानगर सपा ने कसी कमर, शमीम खाँ सुल्तानी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Uttar Pradesh

एक साल बाद खुला शंखा पुल का एएनए कट, खुलते ही हादसा; ऑटो पलटने से दो सगे भाई गंभीर घायल

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के शंखा पुल के पास एएनए कट बंद होने के करीब एक साल बाद एनएचएआइ ने मंगलवार देर रात इसे दोबारा खोल दिया।
जानलेवा कट खुलने के कुछ ही घंटों बाद बृहस्पतिवार देर शाम एएनए रोड पर हादसा हो गया। सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी सुनील कुमार अपने भाई धर्मेंद्र कुमार और अन्य परिजनों के साथ ऑटो से बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो सुनील चला रहे थे। बृहस्पतिवार देर शाम एएनए रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में सुनील और धर्मेंद्र घायल हो गए। धर्मेंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।

पीएमओ के आदेश के बंद हुआ था कट

गौरतलब है कि कस्बा निवासी छात्र असद अंसारी ने शंखा पुल के पास एएनए कट और राधा-कृष्ण मंदिर कट पर लगातार हो रहे हादसों की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की थी। पीएमओ के निर्देश पर एनएचएआइ के मुरादाबाद डिवीजन के परियोजना निदेशक को जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एनएचएआइ ने शंखा के पास एएनए कट बंद कर दिया था।

कट बंद होने के बाद करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से बचने के लिए कुछ वाहन चालक डिवाइडर पार कर रहे थे, जिससे दुर्घटना की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि स्थानीय स्तर पर कट बंद रहने के दौरान यहां कोई हादसा नहीं हुआ था। अब करीब एक साल बाद मंगलवार देर रात कट दोबारा खोल दिया गया और इसके खुलने के बाद एएनए रोड पर ऑटो पलटने की घटना सामने आ गई। कट दोबारा खोलने के फैसले के बाद अब इसकी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights