मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, एआई और भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर हुआ मंथनमेला ककोड़ा में 21 से 26 नवंबर तक लगेगा निशुल्क खोया-पाया शिविर,भारत स्काउट गाइड की टीम संभालेगी जिम्मेदारीमिनी कुंभ मेला ककोड़ा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बसा तंबुओं का विशाल शहर2027 के चुनाव की तैयारी: बदायूं में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू, मतदाताओं को कराया जाएगा मतदान का अभ्यासवोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की कार्यशाला आयोजितपदयात्रा की सफलता के लिए महानगर सपा ने कसी कमर, शमीम खाँ सुल्तानी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Uttar Pradesh

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सुभाष मेहरा बने अध्यक्षप्रताप चंद्र सेठ को मंत्री और हरिओम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, श्रीरामालय के भव्य सौंदर्यीकरण की बनेगी रूपरेखा

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति की वार्षिक चुनाव सभा मंदिर परिसर स्थित सभागार में आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुई। वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुभाष मेहरा को अध्यक्ष, प्रताप चंद्र सेठ को मंत्री तथा हरिओम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मंदिर के प्रचार-प्रसार का दायित्व संजीव औतार अग्रवाल को प्रदान किया गया।
मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर की प्रतिष्ठा एवं परंपराओं के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में संजीव औतार अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अनुपम कपूर, नितीश टंडन एवं मानस पंत को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था एवं सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए सेवा समिति द्वारा शीघ्र ही श्रीरामालय के भव्य सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इसके साथ ही मंदिर के सत्संग भवन में सनातन धर्मावलंबियों के दर्शनार्थ तीर्थराज पुष्कर से 11 अरब श्रीराम नाम लिखी पवित्र पुस्तकों को मंगवाया गया है। इस धार्मिक आयोजन को कमलेन्द्र महेश्वरी के निर्देशन एवं मंदिर सेवा समिति के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ एवं दिव्य अवसर है। उन्होंने सभी रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम नाम लिखी पवित्र पुस्तकों के दर्शन एवं परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
मंदिर के मंत्री प्रताप चंद्र सेठ एवं मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बरेली के समस्त सनातन धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
चुनाव प्रक्रिया में प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विनय कृष्ण अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल एवं नवीन का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights