मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

देवरनियां पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का घरेलू सामान, 6,400 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया बजाज थ्री व्हीलर ऑटो बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बंद मकानों और पंचायत घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात ग्राम आश्रम स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय समेत पांच स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई थीं। वहीं, 2 नवंबर को ग्राम कल्याणपुर राठ में बंद मकान में चोरी के प्रयास के दौरान मकान मालिक के सिर पर हमला किया गया था। दोनों मामलों में देवरनियां थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी पीले-हरे रंग के ऑटो से जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम वसुपुरा के पास बंद पड़े अंडरपास की घेराबंदी कर ऑटो नंबर UP25FT9193 समेत तीन आरोपियों सोमपाल, होतेलाल और दीपक साहूकार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों पवन, यशपाल और वेदपाल के साथ देवरनियां व बहेड़ी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य चोरी का सामान एकत्र कर बेचते थे और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
पुलिस ने दो इन्वर्टर, दो बैटरी, गैस जनरेटर, कंप्यूटर सीपीयू, यूपीएस, घरेलू बर्तन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पवन और यशपाल पहले से जिला कारागार में निरुद्ध हैं, जबकि वेदपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights