मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कोई आसमान नहीं फट पड़ेगा, आजम खान को अंतरिम जमानत पर रहने दें सुप्रीम कोर्ट ने ED की तत्काल रोक की मांग ठुकराई

November 18, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर तत्काल रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने जांच एजेंसी की जल्दबाजी पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “कोई आसमान नहीं फट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।” हालांकि, कोर्ट ने ED की अपील पर आगे विस्तृत सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यथास्थिति बनाए रखने की ED की अपील खारिज सुप्रीम कोर्ट की पीठ के समक्ष ED की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने मामले का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की। ASG ने हाईकोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंसी को पूरा जवाब दाखिल करने का समय तक नहीं दिया गया और सुनवाई के पहले ही दिन अंतरिम आदेश पारित कर दिया गया।

जब पीठ ने मामले को अगली तारीख पर सूचीबद्ध करने की बात कही, तो ASG ने ‘यथास्थिति’ (Status Quo) बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि “वरना वह (आजम खान) जेल से बाहर आ जाएंगे।” इस दलील पर कोर्ट ने ED की मौखिक मांग को खारिज करते हुए सख्त लहजे में कहा, “कोई आसमान नहीं फट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।”

हाईकोर्ट ने ED की गिरफ्तारी को बताया था ‘दुर्भावनापूर्ण’ गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया था कि आजम खान को हिरासत में लेते समय ED ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) और पीएमएलए (PMLA) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया और उन्हें गिरफ्तारी के लिखित आधार नहीं सौंपे। हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आते ही तुरंत गिरफ्तार किया जाना एजेंसी की “दुर्भावनापूर्ण और पूर्वाग्रह से प्रेरित” कार्रवाई को दर्शाता है।

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला प्रवर्तन निदेशालय का यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा है। इस मामले में एजेंसी यूनिवर्सिटी की करोड़ों रुपये की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights