मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूं पालिकाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के साथ दीपावली पर 343 कर्मचारियों को 23.46 लाख बोनस बांटाBRB मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली प्रतियोगिता और दीया सजावट में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियां**ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना दीपोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनवी किड्ज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, बच्चों ने दिया ग्रीन दीपावली का संदेशअल्फ़बेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्वकैपिटल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई दीपावली, बच्चों ने सजाए दीप और बनाई आकर्षक रंगोलियां
Uttar Pradesh

वी किड्ज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, बच्चों ने दिया ग्रीन दीपावली का संदेश

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वी किड्ज स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीपों, पारंपरिक कंदीलों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर भारतीय संस्कृति, प्रकाश, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों की रचनात्मक वेशभूषा रही। बच्चे फुलझड़ी, अनार, बम, पटाखे, लड्डू और दीपक के आकर्षक रूप में मंच पर पहुंचे। दीपक बने बच्चों पर ‘Use It’ और पटाखे व बम बने बच्चों पर ‘Don’t Use It’ का स्लोगन अंकित था। इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए दीप जलाकर सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। समारोह में नन्हे विद्यार्थियों के साथ वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने भी सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। यह आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अंत में सभी ने सुरक्षित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights