मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

BRB मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व, रंगोली प्रतियोगिता और दीया सजावट में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, मिठाइयां बांटकर साझा की खुशियां**

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। BRB मॉडल स्कूल, बदायूँ में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से परिचित कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं सकारात्मकता के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता एवं दीया सजावट गतिविधि आयोजित की गई। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकर्षक रंगोलियों एवं सुंदर ढंग से सजाए गए दीपकों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों में सराबोर हो गया। गतिविधियों में रेड हाउस की प्रभारी वंदना सक्सेना, ग्रीन हाउस की प्रीति मिश्रा, येलो हाउस की भारती शर्मा तथा ब्लू हाउस की श्रद्धा सरस्वत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वय कोऑर्डिनेटर उत्कर्ष सक्सेना, नितिन सक्सेना एवं प्रतिमा मिश्रा ने किया। संपूर्ण आयोजन का पर्यवेक्षण जेनिफर मैसी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं। प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights