मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अल्फ़बेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अल्फ़बेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र यादव एवं निर्देशिका सुमन यादव ने सभी को रामनवमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं उनके चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक आदर्श नागरिक बनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रावण का पुतला तैयार किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बच्चों को दशहरा पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। विजयदशमी की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल महिमा सहित समस्त शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights