मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाई दीपावली

November 6, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पीजी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पीजी एवं एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई। यूकेजी के विद्यार्थियों ने मोमबत्ती सजाने और मिट्टी के दीपक बनाने की कला दिखाई। कक्षा एक और दो के बच्चों ने सुंदर मोमबत्तियां बनाईं, जबकि कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने आकर्षक झालर तैयार की। कक्षा चार एवं पांच के बच्चों ने वॉल हैंगिंग बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां सजाईं तथा छात्रों ने आकर्षक कंडील बनाए। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सरला यादव ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी को यह त्योहार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए मनाना चाहिए। कार्यक्रम में कक्षा दो के ध्रुव देवल, कक्षा पांच की प्राची तथा कक्षा आठ की आराध्या गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव और मिष्ठी रस्तोगी ने दीपावली पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पल्लवी रस्तोगी, सुची सक्सेना, चित्रा, सोनम सक्सेना, आरती गुप्ता, अनुष्का अरोड़ा, निदा, प्रियंका, तरुणा अरोड़ा, परमीत, आकांक्षा, जसमीत, सावली, मुस्कान, प्रिया एवं ममता सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights