उझानी दीपावली के पावन पर्व पर एपीएम (पीजी) कॉलेज उझानी में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एमएस अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रहने तथा त्योहारों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाषण, निबंध, रंगोली, दीप सजाओ एवं बंदनवार प्रतियोगिता आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली में आकर्षक रंगोलियां, दीप सजाओ में सुंदर ढंग से सजाए गए दीप और बंदनवार में कलात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। भाषण में विद्यार्थियों ने दीपावली के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक महत्व पर विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. शिल्पी पांडे, डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, प्रो. कंचन, प्रो. शालिनी शर्मा एवं प्रो. मोनिका शामिल रहीं। निबंध प्रतियोगिता – प्रथम – वैष्णवी शर्मा (बीएससी पंचम सेमेस्टर), द्वितीय – मंशा (बीएससी प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – कुमारी रचना (बीएससी पंचम सेमेस्टर) भाषण प्रतियोगिता – प्रथम – आशीष (बीएड द्वितीय वर्ष), द्वितीय – नंदनी यादव (बीए प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – प्रियांशी माहेश्वरी (बीए प्रथम सेमेस्टर) बंदनवार प्रतियोगिता – प्रथम – आशीष (बीएससी प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय – पायल शर्मा (बीएससी पंचम सेमेस्टर), तृतीय – लवजिश (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) दीप सजाओ प्रतियोगिता – प्रथम – आशीष (बीएससी प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय – यामिनी (बीएससी प्रथम सेमेस्टर), तृतीय – गुंजन तोमर (बीएड प्रथम वर्ष) रंगोली प्रतियोगिता – प्रथम – अनुष्का (बीए प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय – गुंजन तोमर (बीएड प्रथम वर्ष), तृतीय – करिश्मा (बीए प्रथम सेमेस्टर) समस्त कार्यक्रमों का सफल संयोजन डॉ. शुचि गुप्ता ने किया। संचालन प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
दीपावली के पावन पर्व पर एपीएम पीजी कालेज में हुई प्रतियोगिताएं, विजेता सम्मानित

6.3K views

























































































