मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 21.0 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

October 30, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सिंचाई संच, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बरेली की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और हितों को लेकर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
ज्ञापन में सींचपाल, नलकूप चालक और सींच पर्यवेक्षक संवर्ग की करीब 70 वर्ष पुरानी सेवा नियमावलियों में संशोधन करने की मांग की गई। नलकूप चालकों के 12,700 रिक्त पदों पर भर्ती करने और करीब 27 हजार नए पद सृजित करने के साथ सींचपाल के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई। पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले नलकूप चालकों को 2400 रुपये ग्रेड पे देने तथा तीनों संवर्गों की वेतन विसंगतियां दूर कर 18 मार्च 2011 से वेतन उच्चीकरण का लाभ देने की मांग भी शामिल है।
कर्मचारियों ने अतिरिक्त नलकूपों, चौकियों और अन्य कार्यों का अनावश्यक अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने, तीनों संवर्गों को मोटरसाइकिल भत्ता देने तथा नलकूप खंडों में निर्धारित मानक के अनुसार सींच पर्यवेक्षक के पद आवंटित कर नलकूप चालकों की पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके अलावा एक अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त और बाद में विनियमित कर्मचारियों की पूर्व सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभ देने, फील्ड कर्मचारियों को ई-ऑफिस के कार्य से छूट देने अथवा आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में सींच पर्यवेक्षक संवर्ग को जिलेदार संवर्ग में 100 प्रतिशत पदोन्नति का लाभ देने, वर्ष 2021-22 और 2022-23 की लंबित जिलेदार परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सफल अभ्यर्थियों को पदस्थापित करने तथा सींचपाल, नलकूप चालक और सींच पर्यवेक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह जनपद में करने की मांग भी की गई। संघ ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights