मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अष्टमी पर कन्या पूजन कर मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
मंदिर के महंत पंडित बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कालीबाड़ी स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर में दिनभर देवी भक्तों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अष्टमी के पावन अवसर पर घरों में भी कन्या पूजन की परंपरा श्रद्धापूर्वक निभाई गई। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं को घर बुलाकर देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया। कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर उनके पैर पूजे गए और उन्हें पूरी, सब्जी, हलवा, चना, दही और जलेबी सहित विभिन्न पकवानों का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। कन्या पूजन के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर की प्राचीन मान्यता और आस्था का उल्लेख किया। भक्तों का कहना था कि मां काली के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
वहीं, बिहारीपुर , वानखाना , किला , राजेंद्र नगर , डीडी पुरम , मढ़ीनाथ , सुभाषनगर क्षेत्र सहित शहर के अन्य इलाकों में भी अष्टमी पर भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि नवरात्र में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इसी आस्था के साथ लोगों ने मां से परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights