मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

3.06 करोड़ की बोगस आईटीसी से कर चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

October 18, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फर्जी फर्म के माध्यम से करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन करने के मामले में इज्जतनगर पुलिस और जीएसटी एसआईटी की टीम ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन कुमार (25) पुत्र गिरीश कुमार निवासी किशोर बाजार, बिहारीपुर, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर को नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-08, बरेली की लिखित शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में एम/एस जगेश्वर ट्रेडर्स के स्वामी अमन कश्यप और सचिन कुमार पर फर्जी एवं अस्तित्वहीन फर्म के माध्यम से बोगस आईटीसी का अनुचित लाभ लेने और अन्य व्यापारियों को आईटीसी पासऑन कर कर चोरी करने का आरोप है। जांच के दौरान फर्म का घोषित कारोबारी स्थल मौल्या मार्केट, छोटी बिहार, पीलीभीत बाईपास पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसकी मुलाकात प्रशांत गुप्ता से विशप मंडप नुमाइश में हुई थी। आरोप है कि प्रशांत ने उसे और उसके परिचितों को उनके दस्तावेजों के आधार पर फर्म बनवाकर कारोबार दिखाने तथा रुपये देने का प्रस्ताव दिया था। सचिन के मुताबिक, इसके बाद उसने अमन कश्यप और अरुण कुमार को भी इसके लिए तैयार किया। उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए गए। सचिन ने बताया कि उसे करीब छह महीने तक रुपये मिलते रहे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 3.06 करोड़ रुपये की कर चोरी का आरोप है। प्रशांत गुप्ता को इससे पहले भी इज्जतनगर थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमे में 12 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह आंवला और इज्जतनगर थानों में दर्ज अन्य मुकदमों में भी वांछित बताया गया है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights