‘
बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन उत्सव’ के तृतीय दिवस जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया तथा उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोधभराई, अन्नप्राशन एवं बेबी शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित हुए।समरेर ब्लॉक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह एवं जिला मंत्री आरती कश्यप की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसावां ब्लॉक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री राजवती वर्मा एवं चेयरमैन प्रियंका चौहान ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंबियापुर ब्लॉक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर एवं ओमप्रकाश सागर की उपस्थिति में तथा उझानी ब्लॉक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर की उपस्थिति में ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कादरचौक ब्लॉक में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा दहगवां ब्लॉक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता की। म्याऊं ब्लॉक में वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा एवं जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा सलौनी पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आसफपुर ब्लॉक में चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा एवं सुषमा मौर्य ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इसी क्रम में सालापुर आंगनवाड़ी केंद्र पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल एवं चेयरमैन ज्योति रानी की उपस्थिति में, आसफपुर आंगनवाड़ी केंद्र पर जिला मंत्री महिला मोर्चा कृष्णा गुप्ता तथा जगत में छाया शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां इन योजनाओं को समाज के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ‘आंगन उत्सव’ उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण और बाल विकास से जुड़ी सेवाएं परिवारों तक पहुंच रही हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं और बच्चों के बीच जागरूकता भी बढ़ती है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों तथा माताओं से जुड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। ‘आंगन उत्सव’ सेवा और सम्मान की इसी भावना को आगे बढ़ाता है। चैयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक ने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान उनके परिश्रम और सेवा भावना का सम्मान है। साड़ी भेंट करने सहित सम्मान कार्यक्रमों से उनके प्रति समाज में सम्मान और प्रोत्साहन की भावना मजबूत होती है।


























































































