बड़नगर से बनारस यात्रा को लेकर बदायूँ में तैयारियां
September 29, 2026By admin0 comments
👁6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से बनारस यात्रा के रूट नंबर-7 एवं रूट नंबर-10 के तहत जनपद बदायूँ में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 को विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत, चौपाल, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।रूट नंबर-7 के अंतर्गत 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे जरीफनगर में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद दहगवां में स्वागत एवं चौपाल, दोपहर 3 बजे अकबराबाद चौराहा सहसवान में स्वागत, 3:15 बजे कौल्हाई में स्वागत तथा 3:30 बजे मुजरिया कृषि इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण एवं चौपाल का कार्यक्रम होगा। शाम 5:30 बजे बाबूजी कल्याण सिंह चौक, बिल्सी में यात्रा का स्वागत तथा शाम 6 बजे ज्ञान रिसोर्ट, उझानी में रात्रि विश्राम एवं भोजन होगा।1 अक्टूबर को रूट नंबर-7 के तहत प्रातः 9 बजे माधव सदन, बदायूँ एवं 9:15 बजे केशव चौक, बदायूँ में यात्रा का स्वागत होगा। प्रातः 10 बजे ग्राम इस्लामगंज में चौपाल, 11:30 बजे अलापुर में यात्रा का स्वागत, 11:50 बजे म्याऊँ में स्वागत एवं भोजन तथा दोपहर 1:30 बजे पापड़ में यात्रा का अंतिम निर्धारित पड़ाव होगा। इसके बाद यात्रा गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आगे के लिए प्रस्थान करेगी।वहीं रूट नंबर-10 के अंतर्गत 30 सितंबर को शाम 4 बजे ओरछी चौराहा, बिसौली में यात्रा का स्वागत, 4:30 बजे फैजगंज बाजार में स्वागत एवं चौपाल तथा शाम 5:30 बजे मुड़िया में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुड़िया/धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। 1 अक्टूबर को रूट नंबर-10 के तहत प्रातः 7:30 बजे मुड़िया में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण, 9 बजे तिरंगा चौक, बिसौली में यात्रा का स्वागत, 9:30 बजे ब्लॉक परिसर वजीरगंज में स्वागत एवं चौपाल, 11 बजे पापड़ में स्वागत एवं चौपाल, दोपहर 12 बजे ब्लॉक परिसर दातागंज में यात्रा के साथ भोजन तथा दोपहर 12:30 बजे बेला डण्डी में यात्रा का स्वागत किया जाएगा।