मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पेंशनर्स ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन,पुरानी पेंशन बहाली

September 29, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की ओर से ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर के धरना-प्रदर्शन के क्रम में जिला कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में विशाल सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। प्रांतीय आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायिक को सौंपा गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की तथा संचालन जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के संयोजन एवं व्यवस्था में जिला मीडिया प्रभारी इं. प्रमोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान, सुभाष चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र तिवारी एवं जादूगर जेके सागर का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि डेलीगेशन एक्ट को हटाया जाना चाहिए तथा वर्ष 2025 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को वर्ष 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर सभी लाभ दिए जाने चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि जब सांसदों, विधायकों एवं एमएलसी को विभिन्न पेंशन का लाभ दिया जा रहा है तो 35 से 40 वर्ष तक राष्ट्र की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पेंशन के राशिकरण की अवधि 10 वर्ष की जानी चाहिए। 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष में पांच प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान किया जाए। साथ ही कोरोना काल के लंबित 18 माह के डीए का भुगतान भी तत्काल किया जाए।
जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि जनपद के सभी पेंशनर्स साथियों ने धरना-प्रदर्शन और रैली को सफल बनाने में सहयोग दिया, इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एवं पेंशनर्स की मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए भारत सरकार से वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन की भी मांग की।
जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने 12 सूत्रीय ज्ञापन की सभी मांगें पेंशनर्स के सामने पढ़कर सुनाईं। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवेंद्र सक्सेना ने कहा कि डीए-डीआर 50 प्रतिशत होने पर उसे मूल पेंशन में तत्काल मर्ज किया जाना चाहिए।
संप्रेक्षक राजेश कुमार जौहरी ने रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत किराया छूट देने तथा वेतन आयोग के गठन में देरी होने पर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को अंतरिम राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान ने मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं जेके सागर जादूगर ने जादू के करतब दिखाकर पेंशनर्स का मनोरंजन किया। रमाकांत सक्सेना, छोटे लाल सागर एवं श्रीमती मधु जैन ने भी सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर्स में जोश भरा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान सुभाष चंद्र शर्मा, शमसुद्दीन, सतेंद्र शाक्य, मधु रानी, शकुंतला देवी, आयशा परवीन, गायत्री शर्मा, विश्व मोहिनी शुक्ला, पुष्पा सक्सेना, मुन्नी देवी, अंजली शर्मा, हरिओम सक्सेना, गिरिराज किशोर गुप्ता, कामरान जौहर, हरिओम सिंह, विनोद पाल सिंह, रामप्रकाश राठौर, राउफ अहमद सिद्दीकी, लाड़ले बाबू, श्यामलाल, राम निवास वर्मा, आरके मिश्र, प्रभाकर मिश्रा, कुलदीप सोलंकी, अखिलेश सक्सेना, इरफान हुसैन, मोहम्मद इदरीश, मोहन लाल, जनवेद सिंह, श्रीपाल सिंह, चंद्र प्रकाश जौहरी, श्रीकृष्ण गुप्ता, सुरेश चंद, महेश चंद, कृष्ण पाल, सौरभ शर्मा, मनोज कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, मनीष कुमार, अब्दुल हामिद, आर्येंद्र पाठक, मोहर सिंह, पप्पू एवं यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा पेंशनर्स एवं मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी फेडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला मंत्री सुभाष चंद, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष हेमचंद राजपूत, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शाक्य, जिला मंत्री गुड्डू सिंह, गौरव माथुर, संजीव गंगवार एवं सुशील कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने भी धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights