मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निर्दोष राठौर के परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की

September 29, 2026By admin0 comments
👁 144 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सज्जनपुर निवासी योगेंद्र राठौर ने अपने भाई गौसेवक निर्दोष राठौर को कथित रूप से जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दिए जाने के मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया परिवार ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।योगेंद्र राठौर के अनुसार, उनके भाई ने कुछ समय पूर्व सीबीगंज स्थित कान्हा गौशाला में गोवंश की कथित दयनीय स्थिति और मौतों को लेकर आवाज उठाई थी। इस संबंध में वीडियो सार्वजनिक करने के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाया और ऐसा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
शिकायत में आशीष शर्मा, केवलानंद गौड़, निखिल गंगवार, संजय शुक्ला समेत अन्य लोगों पर फोन और संदेशों के जरिए धमकी व गाली-गलौज करने के आरोप लगाए गए हैं। 25 सितंबर को कथित तौर पर लड़ाई के लिए बुलाने और धमकी देने का भी आरोप है।
परिवार ने 100 फुटा रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी व आसपास के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, बैरियर चौकी प्रभारी का बयान दर्ज करने तथा कॉल रिकॉर्डिंग, चैट और वीडियो को जांच में शामिल करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights