बदायूँ: 29 सितम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध तरीके से संचालित जिम व स्विमिंगपूल की विस्तृत जांच कराकर उनके कार्यवाही करते हुए उनको तत्काल बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधिवत नियमानुसार संचालित जिम व स्विमिंगपूल से शासनादेश में प्राप्त निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए वसूल किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला खेलकूद एवं प्रोत्साहन की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता सहित जिला क्रीड़ाअधिकारी अमित रिछारिया सहित अन्य अधिकारी एवं गेम ट्रेनर मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिए कि जिम व स्विमिंगपूल की जांच के लिए सम्बंधित एसडीएम की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों तथा स्थानीय निकाय अधिकारियोें के साथ समिति गठित की जाएगी, जो अवैध रूप से संचालित जिम व स्विमिंगपूल की जांच कर उनको नोटिस देगी। जांच में अवैध रूप से संचालित जिम व स्विमिंगपूल को बंद कराया जाएगा विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला क्रीडाधिकारी को निर्देश दिए किवह जिला स्तर पर एक विशाल खेलकूद का कार्यक्रम कराने हेतु रूपरेखा तैयार करें। स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाई जाए।