मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भारतीय किसान यूनियन (हल) ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन

September 29, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी:- भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर माननीय मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी सदर को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अतुल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद बदायूं की पांचों तहसीलों में गरीब एवं पीड़ित किसानों की छोटी-छोटी राजस्व संबंधी समस्याओं के निस्तारण में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हो रहा है। वर्षों से किसान ग्रामीण लेखपाल से लेकर तहसील स्तर तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और गरीब किसानों की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर तैनात अधिकारी अपने CUG नंबर तक समय पर नहीं उठाते।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भाकियू ने ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांगें रखी गईं

जिनमें गरीब किसानों की लंबित राजस्व शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
राजस्व व्यवस्था की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो।
तहसील स्तर पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों का जनपद से बाहर स्थानांतरण किया जाए।
लेखपाल स्तर पर छोटे मामलों को विवादित बनाए जाने की जांच हो।
भू-माफियाओं द्वारा गरीब किसानों की भूमि पर कब्जे की शिकायतों की विशेष जांच हो।
जिलाधिकारी स्वयं तहसीलों की नियमित समीक्षा करें।
अधिकारियों के CUG नंबर जनता के लिए सुनिश्चत किए जाएं।
राजस्व व्यवस्था की निगरानी के लिए शासन स्तर से वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त हो।
शासन द्वारा जारी जनहित निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब हो।
जांच में भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई हो।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights