मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरकार किसानों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर दे मुआवजा : दिनेश दद्दा

September 28, 2026By admin0 comments
👁 10.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पुनरापुर, और कंथरिया गांव पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दद्दा ने कहा कि बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के सामने फसल बचाने के साथ-साथ आगामी फसल की तैयारी को लेकर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अपनी आर्थिक परेशानियों और फसल के नुकसान की जानकारी दी। दद्दा ने कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों को नुकसान के आधार पर शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों के हितैषी होने का दावा करती है। अब समय आ गया है कि सरकार अपने दावे को जमीन पर साबित करे। बारिश और जलभराव से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनका निष्पक्ष सर्वे कराकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल राहत की आवश्यकता है। यदि सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी होकर जनआंदोलन करेगी और सरकार के समक्ष किसानों की आवाज मजबूती से उठाएगी। महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, किसान नेता डॉ हरीश गंगवार ,सुरेश दिवाकर, उल्फत सिंह कठेरिया, तीरथ मधुकर आदि नेता शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights