मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन की बात का 138वां एपिसोड

September 28, 2026By admin0 comments
👁 10.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पवन विहार में रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय और प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय पार्षदों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के देश के नाम संबोधन को सुना। कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को देश की प्रगति का मूल आधार बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा

प्रधानमंत्री के विचार सदैव हमें राष्ट्र निर्माण, नि:स्वार्थ समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की एक नई और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। मन की बात कार्यक्रम सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और जन-आंदोलनों को एक सूत्र में पिरोने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से देश की जनता को सीधे राष्ट्र के विकास से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए वोकल फॉर लोकल और कैच द रेन जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर हम अपने क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। वहीं, जल संरक्षण के लिए कैच द रेन अभियान के तहत बारिश की बूंद-बूंद को सहेजना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। जब समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तभी एक सशक्त और समृद्ध भारत का सपना सच होगा। इस दौरान इस दौरान राज बहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, ऋषभ रत्नाकर, रितेश रत्नाकर, निखिल रत्नाकर, सुनील कुमार एडवोकेट, अनुज कुमार जी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights