मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपराध नियंत्रण और गौवध अधिनियम के मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा

September 27, 2026By admin0 comments
👁 7.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने शनिवार रात 8 बजे गूगल मीट के माध्यम से डेली क्राइम, कानून-व्यवस्था तथा गौवध अधिनियम के तहत दर्ज अभियोगों की समीक्षा की। वर्चुअल गोष्ठी में जनपद के सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, थाना प्रभारी एसएचओ , एस ओ और संबंधित अभियोगों के विवेचक शामिल हुए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गौवध अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की विवेचना की प्रगति, अनावरण और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इन मामलों में गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की भी जानकारी ली गई।
एसएसपी ने गौवध अधिनियम के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराध में संलिप्त आरोपियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही संगठित अपराध और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए भी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने थाना स्तर पर बीट सिस्टम को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय भ्रमण और सतर्कता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने को कहा। 50 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित अपराध एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विवेचनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को दिए गए।
इसके अलावा 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नदियों में गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना को देखते हुए जनपद में पर्याप्त पुलिस प्रबंध और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights