मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायक महेश गुप्ता के प्रयास रंग लाए,पंचवईया मंदिर के सौंदर्यीकरण को 1.20 करोड़ मंजूर

September 27, 2026By admin0 comments
👁 131 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्राम बसईया खेड़ा ललभुजिया स्थित पौराणिक पंचवईया मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद मंदिर के विकास की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।शनिवार को कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस (C&DS) के अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के पौराणिक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के साथ प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
मंदिर के विकास की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि पंचवईया मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पौराणिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ इसकी भव्यता भी बढ़ेगी।
विकास कार्यों में धार्मिक स्थलों का संरक्षण भी प्राथमिकता
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, बिजली, जल निकासी और नगर विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचवईया मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार से मंदिर परिसर का विकास होने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है।विश्वजीत गुप्ता ने अधिकारियों के साथ लिया जायजाइसी क्रम में भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने मंदिर परिसर पहुंचकर C&DS के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से डीपीआर की प्रक्रिया और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से संवाद कर मंदिर के विकास को लेकर उनके सुझाव और अपेक्षाएं भी जानीं।विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पंचवईया मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ इस पौराणिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा।
डीपीआर के बाद आगे बढ़ेगी विकास की कार्ययोजना
स्थलीय निरीक्षण के बाद C&DS द्वारा मंदिर परिसर के विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों को शामिल किए जाने के बाद नियमानुसार आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। क्षेत्रवासियों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रति आभार जताया।
पंचवईया मंदिर का प्रस्तावित विकास क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ बदायूं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights