मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

265 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

September 27, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 265 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26.50 लाख रुपये है। आरोपी के पास से स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशुपतिनाथ विहार कॉलोनी में जर्रार हुसैन के मकान में एक व्यक्ति स्मैक बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके से शाहरुख आगाज खान (25) निवासी पशुपतिनाथ विहार, थाना बारादरी, मूल निवासी ककराला, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में 265 ग्राम स्मैक के अलावा इलेक्ट्रिक बॉयलर, मैग्नेटिक स्टिरर, कांच के परीक्षण जार व जग, ग्लव्स, परीक्षण चश्मा तथा विभिन्न रसायन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बदायूं में मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। पूछताछ में उसके बरेली आकर स्मैक बनाकर बेचने की बात सामने आई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights