मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में लव मैरिज के 08 माह बाद विवाहिता ने जहर खा कर आत्महत्या की, परिवार में कोहराम

September 27, 2026By admin0 comments
👁 8.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया में पति के कथित प्रेम प्रसंग से परेशान एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। विवाहिता की करीब आठ वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबूलपुरा गौटिया निवासी फुरकान की शादी करीब आठ वर्ष पहले जालंधरी सराय निवासी नासिर की बेटी महजबीन के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद महजबीन ने एक पुत्र को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि फुरकान पेंट का काम करने के लिए कोल्हापुर जाता था, जबकि महजबीन अपने मायके में भी रहती थी।परिजनों के अनुसार इसी दौरान फुरकान का किसी दूसरी महिला से कथित प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि वह महिला से लगातार फोन पर बातचीत करता था। महजबीन इसका विरोध करती थी, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और घर में क्लेश होता रहता था। मामले की जानकारी मायके पक्ष को भी हुई और विवाद को लेकर कई बार पुलिस तक बात पहुंची, लेकिन आरोप है कि फुरकान ने दूसरी महिला से बातचीत बंद नहीं की।बताया जा रहा है कि शनिवार शाम घर में इसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद महजबीन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसका पति उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
महजबीन की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर जबरन विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights