मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बारिश का कहर: जगत में भरभराकर गिरा गरीब परिवार का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

September 27, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जगत ब्लॉक के गांव जगत में रविवार सुबह लगातार बारिश के बीच एक गरीब परिवार का रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।
गांव जगत निवासी अश्वनी कुमार उर्फ लवली शर्मा पुत्र विजय बहादुर शर्मा का मकान पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। पीड़ित के अनुसार मकान मिट्टी और ईंटों से बना हुआ था तथा बारिश का पानी दीवारों में समा जाने के कारण उनमें नमी और सीलन बढ़ गई थी। रविवार सुबह अचानक मकान की एक मुख्य दीवार में हलचल हुई और दीवार चटकने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनते ही घर के भीतर मौजूद परिजन घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में मकान भरभराकर गिर गया और पूरा आशियाना मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
पीड़ित अश्वनी कुमार ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान, राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। अचानक सिर से छत छिन जाने के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान जुटाने की समस्या खड़ी हो गई है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा सरकारी मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बारिश के इस संकट के बीच परिवार को राहत मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights