मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कृषि विद्यार्थियों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षिक भ्रमण

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी;- कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान के इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने कृषि की आधुनिक तकनीकों और विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।भ्रमण में कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केवीके के प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उद्यान विज्ञान में सिंचाई व्यवस्था, खरपतवार नियंत्रण और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी।वहीं डॉ. रौशन सिंह ने पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार, स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन की प्रक्रियाओं को करीब से समझा।डॉ. निधि सचान, डॉ. आनंद प्रकाश और डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। विद्यार्थियों ने खेतों में विभिन्न फसलों का निरीक्षण कर कक्षा में पढ़े विषयों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझा। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है, जिससे कृषि के प्रति रुचि बढ़ती है। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने अनुभव को ज्ञानवर्धक बताया। इस दौरान मनोज सक्सेना, फरीद अहमद, ललित, योगेश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights