बरेली । परम पूज्य सुधांशु जी महाराज की दिव्य ज्ञान एवं आध्यात्मिक सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन 7 अक्टूबर की शाम से 10 अक्टूबर की शाम तक मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान, बरेली में किया जाएगा। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चार दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म, संस्कार एवं मानव जीवन के मूल्यों एवं जीवन जीने की कला पर आधारित आधारित महाराज श्री के अमृतमय प्रवचनों का लाभ प्राप्त होगा। कथा में बड़ी संख्या में अन्य शहरों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि कथा के प्रचार एवं प्रसार के लिए 28 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रभात फेरियां हरि नाम जाप एवं भजन-कीर्तन के साथ निकाली जाएंगी। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से प्रभात फेरियों में सपरिवार सम्मिलित होने का आह्वान किया। वरिष्ठ उप प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि एम.बी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में सत्संग के साथ यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें यजमानों के साथ-साथ गुरु भाई-बहनों को भी यज्ञ में आहुति देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यज्ञ का आयोजन दिल्ली आश्रम से आए पुरोहितों द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सत्संग एवं यज्ञ में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया । कथा संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कथा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि कथा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ प्रभात फेरियों, सत्संग एवं यज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस आध्यात्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक में कथा आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ खुराना, सह-कोषाध्यक्ष महेंद्र गंगवार, राजकुमार चोपड़ा, मोहनलाल कालरा,राकेश अग्रवाल, नूतन मिश्रा, महेंद्र पाठक, संजीव अग्रवाल, वेद अग्रवाल, संजय पाठक अभय भटनागर वेद प्रकाश गंगवार, नीरज माथुर, सोमेश वार्ष्णेय,आर बी सिंह , शुभम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पूज्य सुधांशु जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति सत्संग 7 से 10 अक्टूबर तक बरेली में


























































































