बदायूं। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कार भारती व्रज प्रांत की वार्षिक प्रांतीय साधारण सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बदायूं संस्कार भारती व्रज समिति की ओर से डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. गीतम सिंह एवं डॉ. प्रतिभा मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल एवं प्रांतीय महामंत्री नंद नंदन जी गर्ग के निर्देशन में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री बांकेलाल गौड़ एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय जी ने सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के विकास, आपसी संबंधों और टीम बिल्डिंग के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगठन में नई सोच और नए विचारों को स्थान देना आवश्यक है, जिससे कार्यकर्ता खुले मन से अपने विचार साझा कर सकें और समाज को सकारात्मक वैचारिक दिशा देने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी व्यक्तिगत जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। सभा में उपस्थित संस्कार मित्रों से भी संगठन के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए।महिला सर्वेक्षण कार्य में योगदान के लिए डॉ. प्रतिभा मिश्रा को बधाई दी गई। हाथरस के चेतन उपाध्याय ने एकल गीत प्रस्तुत किया। भोपाल से पहुंचे अखिल भारतीय लोक कला विधा प्रमुख निरंजन पांड्या ने सभा में मार्गदर्शन प्रदान किया। बदायूं समिति की ओर से उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
‘धरोहर’ प्रदर्शनी ने खींचा सभी का ध्यान
सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर प्रांतीय कला धरोहर विधा संयोजक आर्येन्द्र प्रकाश की ओर से ‘धरोहर—डाक टिकटों में भारत (अतुल्य भारत)’ नाम से आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न डाक टिकटों के साथ प्रांतीय पदाधिकारियों की जन्मतिथियों को पेपर करेंसी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। नोटों के माध्यम से तैयार यह प्रस्तुति आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी की जमकर सराहना की और मोबाइल से इसके चित्र भी लिए। केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदर्शनी के सुंदर आयोजन एवं संयोजन के लिए बदायूं समिति को बधाई दी।कार्यक्रम के शुभारंभ पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। निष्ठा सिंह के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने ध्येयगीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं पूनम रस्तोगी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल राज, प्रांतीय प्रचार प्रमुख इंजीनियर प्रखर अवस्थी, प्रांतीय मंत्री डॉ. मनोज पचौरी, प्रांतीय साहित्य प्रमुख केशव शर्मा, प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, मंत्री पप्पू वर्मा, प्रांतीय मंत्री पालिया जी सहित जिला एवं महानगर अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कला विधा प्रमुखों समेत 14 समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने में टीकाराम जी ज्वैलर्स, विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश वैश्य एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार का विशेष सहयोग रहा। मधु शर्मा, डॉ. सरला चक्रवर्ती, सीमा शर्मा, अनुपमा राठौर, हरगोविंद पाठक, सत्यनारायण शर्मा, शशांक रायजादा, डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, आर्येन्द्र प्रकाश, देवेंद्र भट्ट, डॉ. गीतम सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना एवं जिला महामंत्री अशोक कुमार साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
संस्कार भारती व्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा में नई सोच, टीम बिल्डिंग और सांस्कृतिक चेतना पर जोर


























































































