मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कान्हा उपवन गौशाला में 11 सदस्यीय टीम करेगी गोसेवा, डीएम ने दी अनुमति

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कान्हा उपवन गौशाला की व्यवस्थाओं और गोवंश की स्थिति को लेकर पिछले कई दिनों से कान्हा उपवन सेवा संघर्ष समिति द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। समिति की ओर से पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गौशाला में व्यवस्थाओं में लापरवाही का मुद्दा उठाया गया था। समिति ने गौशाला में मृत गाय मिलने का मामला भी सामने लाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की थी। इसके बाद समिति ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए पुनः ज्ञापन सौंपा था। सोमवार को कान्हा उपवन सेवा संघर्ष समिति के गोसेवक पंकज पाठक, ऋषिदेव सिंह यादव, संत समाज और अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से वार्ता की। वार्ता के दौरान समिति की ओर से गौशाला में गोसेवा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 11 सदस्यीय गोसेवक टीम गठित करने का प्रस्ताव रखा गया। समिति के अनुसार, जिलाधिकारी ने 11 सदस्यीय टीम को कान्हा उपवन गौशाला में जाकर गोसेवा करने की अनुमति दे दी है। टीम गौशाला में गोवंश की सेवा करने के साथ ही वहां मिलने वाली कमियों को बिंदुवार दर्ज करेगी और उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। पंकज पाठक ने बताया कि 11 सदस्यों की सूची जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। टीम का उद्देश्य गौशाला में गोवंश की सेवा के साथ व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाना है। समिति ने उम्मीद जताई कि टीम के निरीक्षण और रिपोर्ट के बाद गौशाला की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights