मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बायपास सर्जरी के बाद की जिंदगी को नई शुरुआत में बदलें

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बायपास सर्जरी को बीमारी के इलाज का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। सर्जरी के बाद मरीजों और उनके परिजनों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि अब सामान्य जिंदगी में कैसे लौटा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार धैर्य, संतुलित खानपान और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार शारीरिक गतिविधि रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के कार्डियक सर्जरी विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. मनोज लूथरा ने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद शरीर को पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगता है। शुरुआती दिनों में थकान, मूड में बदलाव, भूख कम लगना तथा छाती में दर्द या संवेदनशीलता महसूस होना सामान्य हो सकता है। पर्याप्त नींद और घर के भीतर हल्की सैर से शुरुआत करनी चाहिए। छाती की हड्डी पूरी तरह ठीक होने तक भारी वजन उठाने से बचना जरूरी है। डॉ. लूथरा के अनुसार चिकित्सकीय सलाह और निगरानी में नियमित पैदल चलना रिकवरी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शुरुआत पांच से दस मिनट की हल्की सैर से कर धीरे-धीरे समय बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बायपास सर्जरी धमनियों में ब्लॉकेज के मूल कारणों को पूरी तरह खत्म नहीं करती। इसलिए धूम्रपान और तंबाकू छोड़ना, संतुलित आहार लेना तथा फल, सब्जियां और साबुत अनाज को भोजन में शामिल करना जरूरी है। नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मरीज सर्जरी के बाद सक्रिय और संतोषजनक जीवन की ओर लौट सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights