मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 22 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पेंशनर्स की मांगों को लेकर 29 सितंबर को होगा धरना-प्रदर्शन

September 22, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बदायूं की बैठक मंगलवार को जिला कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान ने किया।
मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए तथा कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के डीए का भुगतान किया जाए। 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक पांच वर्ष में पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में 50 प्रतिशत छूट तथा आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को भी 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप लाभ दिए जाने की मांग रखी गई।
जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं प्रांतीय महामंत्री ओपी त्रिपाठी के आह्वान पर 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे पेंशनर्स भवन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पेंशनर्स से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जिला संप्रेक्षक राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि 50 प्रतिशत डीए को डीआर में मर्ज करते हुए अंतरिम राहत दी जाए। साथ ही पेंशन के राशिकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष की जाए। बैठक में सुभाषचंद्र शर्मा, किशनपाल, श्यामलाल, हरिओम सिंह, जफर, आशुतोष कुमार पाठक, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, जगदीश चंद्र तिवारी, हरिओम सक्सेना, महेशचंद्र शर्मा, रछपाल गुप्ता, आरके मिश्र, खुशीराम वर्मा, प्रभाकर मिश्र, पप्पू, इंजीनियर रतीराम, रामनिवास वर्मा, हरिओम पाठक समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स मौजूद रहे। अंत में संगठन के जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय के बड़े भाई स्व. डीके उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights