संविधान संवाद में भाजपा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का तीखा हमला, बोले- जनता चुनाव में देगी करारा जवाब

WhatsApp Image 2026-09-13 at 9.54.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपने तेवर और तल्ख कर दिए हैं। रविवार को सीबीगंज में आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भय, बेरोजगारी और महंगाई का माहौल है। सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके कामकाज का करारा जवाब देगी।
मुख्य अतिथि अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए कार्रवाई का सहारा लिया जा रहा है।अजय राय ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का फायदा आम जनता के बजाय बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है। दूसरी ओर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवा महंगाई तथा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और चुनाव के समय इसका हिसाब भी करेगी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और समाज के हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, जिसका असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा।महंगाई ने गरीब-मध्यम वर्ग की तोड़ी कमर : राकेश राठौरकार्यक्रम में सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। चीनी, सब्जियां, दालें और रोजमर्रा के घरेलू सामान लगातार महंगे हो रहे हैं। बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा निराश है और उसके सामने भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने की मुहिम है। बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत किया जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच मजबूती से आवाज उठाएंगे।संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कियाफरीदपुर से झुमका चौराहा तक गूंजा कांग्रेस का नाराइससे पहले फरीदपुर टोल प्लाजा और झुमका चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, मास्टर छोटेलाल गंगवार, प्रदेश सचिव असलम चौधरी, राजाराम साहू, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, के.के. शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराग राठौर और साहिल राठौर हरीश भारती, रंजीत राठौर, हारून अल्वी,राजाराम राठौर, मुकेश मुरारी लाल, रामकुमार, रमेश साहू, रामावतार फौजी, मदनलाल प्रधान, मसूद अली पीरजादा, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, विश्वास साहू, आशिक अली, जगदीश शरण, हेमेंद्र शर्मा डॉक्टर हरीश गंगवार सुरेश दिवाकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights