बरेली। समाजवादी पार्टी के एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता किरन पाल कश्यप के बरेली आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार शाम 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव एडवोकेट, जितेंद्र मुंडे, राजेश अग्रवाल, पंडित दीपक शर्मा, शांति सिंह,नरेश सोलंकी,राजेश मौर्य, आरिफ कुरैशी, जमुना प्रसाद मौर्य, रामसेवक प्रजापति, फरहान अली, सत्यवीर यादव, धर्मपाल लोधी, संजीव कश्यप, विशाल कश्यप, नीटू कश्यप, ऋषि कश्यप, इंजीनियर सतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रधान, सुमित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया एमएलसी किरन पाल कश्यप के बरेली प्रवास के दौरान 12 और 13 सितंबर को PDA चौपाल एवं कैडर कैंप के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है।