मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जनसेवा और सुशासन से आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार : राकेश मिश्र अनावा

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी तथा साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 अथवा 3 नवंबर को बरेली प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को जो मजबूत आधार दिया, वह उनके असाधारण नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनका जीवन बताता है, कि संगठन की शक्ति एकता, अनुशासन और साझा उद्देश्य में निहित होती है। आज भी उनके आदर्श राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा 2 अथवा 3 नवंबर को बरेली प्रस्तावित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बरेली आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर बदायूं से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जुटें। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को गंभीरता से निभाए और भाजपा की एकजुटता को अपनी सक्रियता से प्रदर्शित करे। उन्होंने कहा भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरदार पटेल की एकता और दृढ़ संकल्प की भावना से प्रेरणा लेते हुए कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम को सफल करने में अपना योगदान दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, प्रशासनिक दृढ़ता और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के साथ यह संदेश दिया कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए दृढ़ नेतृत्व और सामूहिक संकल्प आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार सरदार पटेल के राष्ट्रहित, सुशासन और एकता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार महापुरुषों के सम्मान, देश की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 अथवा 3 नवंबर को बरेली आगमन प्रस्तावित है, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है। बदायूं जिले में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो और सभी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को सफल बनाएं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने सिद्ध किया कि राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के इसी महान योगदान को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। गुजरात में स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ केवल विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत की एकता, सामर्थ्य और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से सरदार पटेल का व्यक्तित्व और उनका राष्ट्रनिर्माण संबंधी योगदान नई पीढ़ी के बीच व्यापक रूप से पहुंचा है। उन्होंने कहा सरदार पटेल के आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 2 अथवा 3 नवंबर को बरेली प्रस्तावित कार्यक्रम है, जो कि भाजपा के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। बदायूं के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस अवसर पर सहभागिता करें, जिससे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता का प्रभावी संदेश पहुंचे।

मंच का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुनील राठौर, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights