मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बरेली के तत्वावधान में प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सिंचाई विभाग परिसर में कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जनपद अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन की प्रतियां अपर मुख्य सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (सिंचाई), प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष तथा प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ को भी प्रेषित की गईं। कर्मचारियों ने मांग की कि विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर वरिष्ठता सूची जारी की जाए। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदस्थापना की जाए और स्थानांतरण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराई जाए। साथ ही स्थानांतरण आदेशों की सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की मांग उठाई गई।
कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारी के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों का निर्धारण करने, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने तथा नियमविरुद्ध संबद्धता के मामलों की जांच कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि लंबित समस्याओं का समाधान कर कर्मचारियों को राहत दी जानी चाहिए।
धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला मंत्री अनुज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार, मंडल मंत्री निर्भय हिंद आजाद, संगठन मंत्री विनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दुर्गा कुमारी, राहुल कटियार, रमेश सक्सेना, दिनेश चंद्र, नेहा, दीपा जोशी, रेनूका, प्रीति, हरीश, मोहम्मद इरफान, मेराज, सुनील सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, पंकज सक्सेना, अशोक कुमार, रानू शर्मा, शुभदीप सक्सेना, अमित कुमार, राजश्री, वीरपाल, मुनीश कुमार, मोहम्मद राशिद, आकाश सक्सेना, अटल सक्सेना, देव प्रकाश, अंकुर मिश्रा, पंकज बिष्ट, मनोज कुमारी, शशि, शमा शमीम और मोहम्मद ताहिर सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 18 नवंबर 2026 को लखनऊ में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने प्रदेशभर के कर्मचारी विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights