मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

28 को बिल्सी व 29 अक्टूबर को बिसौली में लगेगा रोजगार मेला

October 27, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ : उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी तथा 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से मदनलाल इंटर कॉलेज, बिसौली परिसर में रोजगार मेले आयोजित होंगे।
रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उपरांत नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है।
रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights