फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-31 at 4.12.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को सरकारी योजना के नाम पर झांसा देकर बैंक से लोन दिलाने और करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद, 75 एटीएम कार्ड, 28 चेकबुक, सात बैंक पासबुक, आधार व पैन कार्ड समेत बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया एसएसपी बरेली के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मॉडर्न विलेज स्थित एक मकान पर देर रात करीब 1:27 बजे दबिश दी। यहां से राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्ण कन्हैया, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता और ऋषभ कुमार सक्सेना को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों के आधार कार्ड पर नया सिम जारी कराकर उनका पता बदल देता था। इसके बाद अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर फर्जी परिचय पत्र, फॉर्म-16 और वेतन पर्चियां तैयार की जाती थीं। खातों में दो-तीन महीने तक वेतन के नाम पर रकम ट्रांसफर कर उन्हें सरकारी कर्मचारी दर्शाया जाता था। अच्छी सिबिल दिखाकर बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों से 15 से 20 लाख रुपये तक का लोन स्वीकृत कराया जाता था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लाभार्थियों को यह कहकर झांसा दिया जाता था कि लोन प्रधानमंत्री योजना के तहत स्वीकृत हुआ है। उन्हें थोड़ी रकम देकर शेष पैसा चेक और एटीएम के जरिए निकालकर आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर 20 लाख रुपये का लोन पास कराकर केवल 71 हजार रुपये दिए गए, जबकि बाकी रकम गिरोह ने हड़प ली।
बरामद सामान में 12 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, कैनरा बैंक की मुहर, फर्जी वेतन पर्चियां, फर्जी पहचान पत्र, आधार-पैन कार्ड, चेकबुक और अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
पुलिस ने राम नयन गुप्ता उर्फ कृष्णा गुप्ता उर्फ कृष्ण कन्हैय्या पुत्र कान्तनू गुप्ता उर्फ घुरई गुप्ता मूल निवासी ग्राम कमासिन बुजुर्ग थाना पनियारा जिला महाराजगंज, हाल निवासी ए-56 आश्रम विलेज महारानी बाग थाना आश्रम नई दिल्ली वर्तमान पता 43- प्राईम मार्डन विलेज थाना भोजीपुरा जिला बरेली , राकेश गुप्ता पुत्र शंकरप्रसाद मूल निवासी ग्राम नाथ नगर थाना भागलपुर जिला भागलपुर बिहार, हाल निवासी 216 ग्राउंड फिलोर आरपीएस कालोनी गेट नम्बर 2 खानपुर थाना पुष्पा भवन महरौली , अनिल गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी मोहल्ला जगतपुर निकल काली का मंदिर थाना बारादरी , ऋषभ कुमार सक्सैना पुत्र अरविंद सक्सैना निवासी 31- कृष्णा नगर रोड नम्बर 7 थाना इज्जतनगर इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights