मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

PDA जनपंचायत में भाजपा पर बरसे धर्मेंद्र और आदित्य यादव, रोजगार से लेकर किसानों तक के मुद्दे उठाए

October 13, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गुलड़िया-दातागंज मार्ग स्थित नए भट्टे पर मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र सिंह की ओर से आयोजित PDA जनपंचायत में आजमगढ़ के सांसद एवं समाजवादी संसदीय पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव तथा बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, कर्मचारी और संविधान से जुड़े मुद्दे उठाते हुए सरकार पर जनता से किए वादे पूरे नहीं करने तथा समाज को बांटने की राजनीति करने के आरोप लगाए। जनपंचायत को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज भी नौजवान रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर युवाओं को जंतर-मंतर पर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।
धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के सहारे सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू की जाएगी। सरकार को युवाओं को रोजगार देने, कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के बजाय समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर उठाए सवाल बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए बदायूं मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिले की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों, दवाओं और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
आदित्य यादव ने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की परेशानियों का समाधान नहीं हो रहा है। गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और गन्ने के मूल्य में अपेक्षित बढ़ोतरी भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, किसानों को फसलों का उचित मूल्य तथा आम जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
स्कूलों, चंदे और वोट चोरी के मुद्दे भी उठाए
सांसद आदित्य यादव ने विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्कूल बंद किए जाने और शराब की दुकानें खोले जाने जैसे मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने चंदे में कथित अनियमितताओं, मंदिरों के चढ़ावे की चोरी के आरोपों और वोट चोरी के मुद्दे पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। PDA जनपंचायत के माध्यम से किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस मौके पर आंवला के सांसद नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, प्रेमपाल सिंह यादव, आर.के. शर्मा, कैप्टन अर्जुन प्रताप, सुनील यादव, राकेश प्रजापति, यासीन गद्दी, अतुल पटेल, राहुल कुर्मी, सुनीता पाल, खजाना देवी, सतीश प्रेमी, विजेंद्र यादव, राहुल यादव, महेंद्र यादव, इंदु सक्सेना, दलवीर सिंह, राजू यादव, अहमद परवेज, पान सिंह यादव, ओमवीर सिंह, सुशांत राठौर, शिवम राठौर, दानिश अख्तर, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सोमेश प्रताप, जाहिद गाजी, सतेंद्र पाल, सफीर उद्दीन, रामेश्वर शाक्य और नत्थू राम कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights